शुक्रवार, 18 अगस्त 2017

सुबह जरूर आएगी ।🌞🌞🌞🌞

उतार-चढ़ाव का नाम जिंदगी है। हम सबके जीवन में कई बार ऐसे मोड़ आते हैं,जब उससे बाहर निकलना मुश्किल प्रतीत होता है। परिस्थितियों के सामने हमारा विश्वास कमजोर फ्ड़पड़ने लगता है। एक के बाद एक ऐसी घटनाएं घटती है, जो हमारी उर्जा को सोख लेती है।
                    अगर आप ऐसी परिस्थिति में फंसे हुए हैं तो निराश मत होइए। धैर्य के साथ विचार करने पर आप इन्हें बदल सकते हैं या कम से कम बेहतर ढंग से इनका सामना तो कर ही सकते है।
                   दूसरी बात जब बदलाव करने का निर्णय लें तो यह मान लें कि फैसला तब तक कारगार नहीं होगा,जब तक उसके लिए कदम न उठाए जाएं। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो सुबह की सैर से त्का खानपान तक ,सब पर ध्यान दें।
           तीसरी बात , आप का लक्ष्य क्या है, उसे याद रखना सबसे महत्वपूर्ण है। इससे आप स्पष्ट रूप से उसे देख पाएंगे जो आप को हासिल करना है जब भी लक्ष्य का निर्धारण करें उसे यथार्थ के धरातल पर रखें ।
                 और अंत में, सबसे खास बात ये है कि हौसला कभी न खोएं। अगर आप अपना लक्ष्य बदलना चाहतें हैं तो कोई बात नहीं . यह सबसे आसान कदम होगा कि उसे भूल जाए।यह आपका जीवन है। अगर बदलना चाहते हैं तो आगे बढ़े और कदम उठाएं। कहा भी गया है कि मनुष्य अपना भाग्य विधाता होता है। अब तैयारी शुरू कर दें अपने जीवन को बदलने  की। यह आपको ही करना है।यह एक ऐसा रास्ता है,जिस पर सिर्फ आप ही चल सकते हैं। दूसरा और कोई नहीं।🏅🏅🏅🏅🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

किताबें

गुरू